फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Dhaba owner killed by throwing stones

चित्रकूटः पत्थरों से कूंचकर ढाबा मालिक की हत्या

Wed, 07 Sep 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Dhaba owner killed by throwing stones
फोटो-7- रामखिलावन रैकवार- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। तीन दिन पूर्व मानिकपुर के जडेरा बांध के पास मिला शव जिला मुख्यालय से सटे रगौली गांव निवासी ढाबा मालिक का निकला। मंगलवार को परिजनों ने शिनाख्त के बाद एक रिश्तेदार पर पत्थरों से कूंचकर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। हत्यारोपी मृतक की बाइक लेकर फरार है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव निवासी रामखिलावन रैकवार (60) शहर के कसहाई रोड़ पर नॉनवेज ढाबा चलाते थे। इसमें उनके बेटे भी सहयोग करते हैं। बड़े पुत्र राजेंद्र रैकवार ने बताया कि दो सितंबर को उनका दूर का रिश्तेदार रामपुर बराह गांव निवासी बसंता उर्फ बसंतलाल ढाबा आया था। शाम को बाइक मांगी और पिता के साथ मछली मंडी जाने की बात कहकर चला गया था।
विज्ञापन

तब से पिता व आरोपी का कुछ पता नहीं चला। कई जगह तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी थी। मानिकपुर के रामपुर बराहमाफी जडेरा बांध के पास अज्ञात शव मिलने की सूचना पर मंगलवार सुबह मानिकपुर थाने पहुंचे। बरामद सामग्री से शक होने पर पोस्टमार्टम हाउस आए। चेहरे को पत्थरों से कुचला गया था। शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। गला भी दबाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी ने शिनाख्त न हो इस उद्देश्य से चेहरे को वीभत्स कर दिया था। मृतक के भाई कुंजीलाल ने कपड़ों, चश्मा व अंगूठी से शिनाख्त की। इसके बाद मृतक के पुत्र राजेंद्र ने मानिकपुर थाने में बसंता के खिलाफ हत्या व बाइक चोरी की तहरीर दी। थाना प्रभारी गिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। मंगलवार को परिजनों ने मंदाकिनी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी राजकुमारी व पांच बेटों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

फोटो-6- घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। संवाद

फोटो-6- घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed