चित्रकूट: युवक का शव खेत में मिला, ठंड से मौत की संभावना
सिकरौं गांव निवासी ननकू ने बताया कि मंगलवार की शाम को उसका पुत्र राममिलन (42) घर से दुकान सामान लेने निकला था। इसके बाद रातभर वह नहीं लौटा। सुबह उसका शव पास के खेत में मिला।
विस्तार
थाना क्षेत्र के सिकरौं गांव के बाहर एक युवक का शव खेत में पड़ा मिलने से हडक़ंप मच गया। मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उधर ग्रामीणों व पुलिस का मानना है कि रात भर गीले खेत में पड़े रहने के कारण ठंड लगने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सही जानकारी होगी।
सिकरौं गांव निवासी ननकू ने बताया कि मंगलवार की शाम को उसका पुत्र राममिलन (42) घर से दुकान सामान लेने निकला था। इसके बाद रातभर वह नहीं लौटा। देर रात परिजनों ने आस पास उसकी तलाश भी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह उसका शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घरवालों को सूचना दी।
भाई ने जताई हत्या की आशंका
थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतक के चार लड़कियां और दो लड़के हैं। मौत की वजह पता नहीं चल सकी है। मृतक के भाई नारायण ने हत्या किए जाने की आंशका जताई है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मृत राममिलन अक्सर शराब पीता था। मंगलवार की रात भी दोस्तों के साथ शराब पी फिर रात को घर लौटते समय खेतों के रास्ते में लडखडा कर गिर गया होगा, जिससे गीले खेत में पड़े रहने से ठंड लगने की संभावना है।