{"_id":"60340a4b0a004006d211faa7","slug":"chitrakoot-damnation-at-slow-speed-in-airport-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: एयरपोर्ट के काम में धीमी गति पर लगाई फटकार, पुराने रनवे के पास लगे प्लांट हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: एयरपोर्ट के काम में धीमी गति पर लगाई फटकार, पुराने रनवे के पास लगे प्लांट हटाने के निर्देश
Tue, 23 Feb 2021 01:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
देवांगना घाटी में बनाया जा रहा प्रदेश का टेबल टॉप माडल एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में आखिकार उत्तर प्रदेश के सुंदर एयरपोर्ट में रनवे का काम धीमा चलने की सुध जिला प्रशासन ने सोमवार को ली। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय हवाई पटटी पहुंचे और मौजूद अधिकारियों को काम धीमा करने पर फटकार लगाई। निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप हवाई पट्टी का काम 2021 में पूरा कराएं।
पुराने रनवे के पास लगे मशीनरी प्लांट को जल्द हटाया जाए। उधर, सोमवार को ही सरकार ने अपने बजट में भी इस बात का जिक्र किया है कि प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट की तरह चित्रकूट का टेबल टाप माडल एयरपोर्ट इसी वर्ष प्रारंभ होगा। बार-बार कोरे आश्वासन के बाद एयरपोर्ट निर्माण की धीमी गति पर अमर उजाला ने सोमवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की।
खबर का संज्ञान लेते डीएम ने हवाई पट्टी विस्तारीकरण के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रेन, पुराने रनवे तथा नए रनवे के कार्यों, पहुंच मार्ग, बाउंड्री वाल, रिटेनिंग वॉल आदि विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं राइट्स संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए रनवे का कार्य बहुत धीमा चल रहा है।
विज्ञापन
इसमें तेजी गति से काम करें। शासन से समय सीमा तय की गई है उसी के अनुसार कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराया जाएं। पुराने रनवे के पास जो मशीनरी प्लांट लगा है उसको तत्काल अन्य जगह शिफ्ट किया जाए।