{"_id":"5e71119d8ebc3ea4f2499090","slug":"chitrakoot-crime-chitrakutt-news-knp550944669","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में घुसे मवेशी तो दो परिवार के बीच चली कुल्हाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में घुसे मवेशी तो दो परिवार के बीच चली कुल्हाड़ी
विज्ञापन
फोटोनंबर- 3- जिला अस्पताल में भर्ती मानिकपुर के दराई में मारपीट के दौरान घायल
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (चित्रकूट)। खेत में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। जिसमें दोनों पक्ष के 19 लोग घायल हो गए। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर होने पर मानिकपुर से जिला अस्पताल और फिर एक को प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज किया है।
मानिकपुर थानाक्षेत्र के चुरेह केशरुआ ग्राम पंचायत के मजरा दराई में सोमवार की रात को दो परिवार के बीच हवाई फायरिंग से पूरे गांव में दहशत फैल गई। दोनों परिवार के बीच कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे चले। घायल अरुण पुत्र रामकेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि खेत में ओमप्रकाश यादव पुत्र कैलाश जानवर चरा रहा था।
जिसका उलाहना देने घर जाने पर लाठी-डंडो से पिटाई कर दी। बचाने आए झुल्लू (20) पिता अवध नरेश को भी पीट दिया। दूसरे पक्ष के घायल महिपाल (72) व रामसुमेर यादव (36) ने दी तहरीर में बताया कि ओम प्रकाश जंगल से जानवर चरा कर घर आया था लेकिन अरुण कुमार ने खेतों से चराने का आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर मारा पीटा है। बीचबचाव के दौरान उनकी भी पिटाई की।
विज्ञापन
इनके अलावा शिवभाल, बालमुकुंद, गुड्डू, बिट्टी, अंजली, असनी, अत्रि मुनि, शिवकुमार, बबलू व विष्णु आदि को भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मंगलवार को अपर एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि दोनो पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर डाक्टरी परीक्षण कराया है।