{"_id":"58712eab4f1c1b0a321595eb","slug":"chitrakoot-bsp-s-social-engineering-formula-in-manikpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट, मानिकपुर में भी बसपा का सोशल इंजीनियरिंग फार्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट, मानिकपुर में भी बसपा का सोशल इंजीनियरिंग फार्मूला
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी चंद्रभान सिंह पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा मुखिया मायावती ने धर्मनगरी की दोनों विधानसभा सीटों पर सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला चलाया है। सदर चित्रकूट से जगदीश प्रसाद गौतम और मानिकपुर सीट से पटेल समुदाय से आने वाले वर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह पटेल के नाम फाइनल किए गए हैं।
236 सदर विधानसभा सीट चित्रकूट से बसपा प्रत्याशी 46 वर्षीय जगदीश गौतम ने अभी तक कोई बड़ा चुनाव तो नहीं लड़ा है। एक बार लोहदा क्षेत्र से बीडीसी और उनकी पत्नी कमलादेवी ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। जिसमें सफलता नहीं मिली थी।
समाजसेवा के क्षेत्र में कई बार जरूरतमंदों के साथ खडे़े दिखने वाले गौतम ने वर्ष 1999 में बसपा की सदस्यता ली थी। इसके बाद लगातार बसपा के लिए काम करते रहे। ठेकेदारी करने वाले गौतम को 2012 में बसपा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था। 2014 में वह लोकसभा बांदा-चित्रकूट के चुनाव प्रभारी रहे। अब पहली बार विधानसभा का चुनाव लडे़ेंगे। टिकट फाइनल होने के बाद उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के सहारे ही चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन
237- मानिकपुर विधानसभा सीट से बसपा ने वर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह पटेल पर ही विश्वास जताया है। 55 वर्षीय श्री पटेल ने छात्र जीवन से कम्युनिस्ट पार्टी के साथ राजनीति शुरू की थी। जिसमें कई बार पार्टी की रैलियों में प्रमुखता से भागीदारी की थी। इसके बाद 1993 से बसपा में शामिल हुए।
ठेकेदारी करने वाले विधायक ने 2000 में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा और जीतकर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बने थे। 2005 तक उपाध्यक्ष रहने के बाद पार्टी के लिए काम किया और 2012 में बसपा के टिकट पर मानिकपुर से सपा के श्यामाचरण गुप्ता (अब भाजपा सांसद इलाहाबाद) और भाजपा की पुष्पा मिश्रा को हराया था। वहीं दोबारा पार्टी टिकट मिलने पर कहा कि पांच साल तक किए गए कामों की बदौलत फिर जीत हासिल करेंगे।