फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot block pramukh chunav 2021 election: BJP won in five blocks

चित्रकूट ब्लॉक प्रमुख चुनाव: पांचों ब्लॉकों में भाजपा का परचम लहराया, चाकचौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 10 Jul 2021 08:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Jul 2021 08:24 PM IST
सार

भाजपा समर्थित प्रत्याशी मऊ से सुशीला देवी, रामनगर से गंगाधर मिश्रा निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख घोषित किए गए हैं। जिन्हें प्रमाणपत्र दिया जा चुका है।

विज्ञापन
chitrakoot block pramukh chunav 2021 election: BJP won in five blocks
चित्रकूट ब्लॉक प्रमुख चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले की पांचों सीटों पर भाजपा ब्लॉक प्रमुख की जीत दर्ज हुई है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। शनिवार को पहाड़ी, मानिकपुर व सदर ब्लॉक में मतदान प्रक्रिया सुबह से शुरू हुई। मऊ व रामनगर विकासखंड में किसी अन्य प्रतिद्वंद्वी ने पर्चा नहीं दाखिल किया।
विज्ञापन


ऐसे में भाजपा समर्थित प्रत्याशी मऊ से सुशीला देवी, रामनगर से गंगाधर मिश्रा निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख घोषित किए गए हैं। जिन्हें प्रमाणपत्र दिया जा चुका है। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला, एसपी अंकित मित्तल ने मतदान स्थलों पर पहुंचकर अधिकारियों को सकुशल, शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए। तीन बजे तक क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मत डाले। इसके बाद मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन


पहाडी ब्लॉक में 103 में 91 बीडीसी ने मत का प्रयोग किया। जिसमें 46 वोट भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुशील द्विवेदी को मिले। प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी प्रिया पांडेय को 39 मत प्राप्त हुए। छह मत अवैध पड़े। भाजपा प्रत्याशी सुशील द्विवेदी को विजयी घोषित कर प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्वी ब्लॉक में 110 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मत का प्रयोग किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी गोमती देवी को 56 मत व सपा समर्थित प्रत्याशी ममता सिंह को 50 वोट मिले। चार मत अवैध रहे। भाजपा उम्मीदवार को जीत का प्रमाणपत्र दिया गया। इसी प्रकार मानिकपुर ब्लॉक में 86 मत पड़े।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरविंद मिश्रा 67 वोट पाकर प्रतिद्वंदी सपा समर्थित प्रत्याशी अवधेश त्रिपाठी को 17 वोट मिले। दो अवैध रहे। इस प्रकार अरविंद मिश्रा विजयी हुए हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा/क्षेत्र पंचायत सदस्य राजीव दुबे आदि मौजूद रहे। 

राइटर से वोट डालने को लेकर हुई नोकझोंक
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान राइटर के द्वारा वोट डालने को लेकर विपक्षी दलो ने विरोध दर्ज कराया, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। भाजपा समर्थको के कर्वी ब्लॉक के ठीक सामने डेरा जमाए होने के चलते सपा के पूर्व सांसद बालकुमार सिंह पटेल व सपाइयों ने जमकर विरोध जताया।

कहा कि मानक के अनुसार बस्ता लगाया जाए। इस पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पहाड़ी व मानिकपुर ब्लाक में राइटर से वोट डालने को लेकर विवाद हुआ। शाम को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर जीत हासिल की है। यह लोकतंत्र की हत्या है। हर जगह नियमों के विपरीत बीडीसी के राइटर भाजपा की मर्जी से बनाये गये। पहले नामांकन करने से रोका फिर मतदान में अड़ंगा लगाया। 

डटे रहे राज्यमंत्री, सांसद, जिपं अध्यक्ष
पहाड़ी ब्लॉक में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही सूबे के लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव समेत भाजपाई मौजूद रहे। इस पर विपक्षी दलों के पदाधिकारी मतदान में गड़बड़ी की आशंका जताते रहे। आरोप लगाया कि पहाड़ी ब्लॉक के एक गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य का मत नहीं पड़ा। ऐसे में काफी देर तक गहमागहमी रही। 

डीएम-एसपी ने लिया जायजा
ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने ब्लॉक कर्वी, पहाड़ी, मानिकपुर में मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए निष्पक्षता पूर्वक चुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। कर्मचारी कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग, कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सतर्कता से ड्यूटी में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed