{"_id":"6388edeec49a4b53f11a5257","slug":"chitrakoot-bike-rider-cousins-killed-in-jeep-collision-chitrakoot-news-knp731274215","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जीप की टक्कर से बाइक सवार फुफेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जीप की टक्कर से बाइक सवार फुफेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। बक्टा गांव के पेट्रोल पंप के पास कमांडर जीप और बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदार थे।
कोतवाली कर्वी क्षेत्र के लोढ़वारा गांव निवासी राजकुमार (20) फुफेरे भाई बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के चर गांव निवासी शिवकरन (24) के साथ गुरुवार की शाम बाइक से नोनार गांव स्थित बहन के घर जा रहा था। पहाड़ी थाना क्षेत्र के बक्टा पेट्रोल पंप के सामने तेज गति से आ रही जीप से बाइक की भिड़ंत हो गई।
इससे बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। रउधर, जीप चालक सवारी भरी जीप छोड़कर भाग निकला। जीप सवार यात्रियों में भी अफरा तफरी रही। सभी जीप छोड़कर अन्य वाहनों से चले गए। घटना की सूचना पर सब इंस्पेक्टर अवध नारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों को सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। दोनों के सिर व पेट में गंभीर चोट आई। दोनों मजदूरी करते थे। पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान कर परिजनों को जानकारी दी।