फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Bicycle collided with car on the highway, father and son died

चित्रकूट: हाईवे पर साइकिल से टकराई कार, पिता पुत्र की मौत

Tue, 12 Oct 2021 09:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 Oct 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Bicycle collided with car on the highway, father and son died
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
चित्रकूट में झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बरगढ़ थाना अंतर्गत मुर्का गांव के पास अनियंत्रित कार ने साइकिल पर टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार पिता पुत्र उछलकर दूर जा गिरे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


तेजरफ्तार कार भी सडक किनारे गडढ़े में जाकर पलट गई लेकिन कार सवार चालक व अन्य यात्री भाग निकले। पुलिस ने कार बरामद की है। मुर्का गांव निवासी सलीम (51) पुत्र इब्राहीम साइकिल से मंगलवार की दोपहर को अपने बेटे एजाज अहमद (12) को साइकिल से लेकर गांव के कोटेदार के पास राशन सामग्री लेने गये थे।
विज्ञापन


वापसी पर जैसे ही वह अपने घर जाने के लिए झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग की सडक़ पर पहुंचे तो प्रयागराज की ओर से तेज गति से आ रही कार ने साइकिल पर टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार पिता पुत्र दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल लाया गया। डाॅक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही दोनों की सांसे थम गईं।


थाना प्रभारी रविप्रकाश ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी होने पर मृतक के गांव में कोहराम मच गया। सैकडों लोग सडक पर आ गए। दोनों शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक एजाज तीन भाई में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed