फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: assassination surrendered in Satna, people beaten

चित्रकूट: सतना में हत्यारोपी का आत्मसमर्पण, लोगों ने पीटा

Wed, 20 Jan 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: assassination surrendered in Satna, people beaten
चित्रकूट। दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुष्पराज सिंह ने आखिरकार पुलिस की घेराबंदी से परेशान होकर नाटकीय तरीके से बुधवार शाम सतना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सतना पुलिस पिछले तीन दिनों से आरोपी की तलाश में खाक छान रही थी लेकिन आरोपी उसके हाथ लगने के बजाय खुद ही सीधे थाने जा पहुंचा। इसकी जानकारी होने पर थाना परिसर में करीब एक सैकड़ा लोग जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने पुष्पराज सिंह व उसके साथ आए अधिवक्ता की पिटाई भी कर दी। बताते हैं कि भीड़ ने अधिवक्ता से कहा कि ऐसे दरिंदों का केस नहीं लड़ना चाहिए।
विज्ञापन

सतना शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत विराट नगर में रहने वाले स्कूल संचालक पुष्पराज सिंह ने दोहरे हत्याकांड के मामले में बुधवार देर शाम समर्पण कर दिया। वह खुद ही अपने वकील के साथ सफेद रंग की कार में सिविल लाइन थाना पहुंचा और टीआई एसएम उपाध्याय के चैंबर में पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी पुष्पराज सिंह को हिरासत में ले लिया है। बताते हैं कि पुष्पराज पहले कचहरी पहुंचा था और फिर वहां से अपने वकील के साथ थाने पहुंचा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चित्रकूट के नयागांव थाना इलाके के गुप्तगोदावरी के पास 17 जनवरी को प्रिया सिंह निवासी विराट नगर एवं शराब कारोबारी अनुज दीक्षित निवासी हमीरपुर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। प्रिया और अनुज कार पर सवार थे तभी इनकी गाड़ी का पीछा कर के दोनों को गोली मारी गई। प्रिया के परिजनों ने विराट नगर स्थित ग्लोबल कान्वेंट स्कूल के संचालक पुष्पराज सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था। पुष्पराज सिंह हत्या के बाद से गायब था। इस बीच चित्रकूट में एक पार्षद के घर से उसके असलहे पुलिस ने बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed