फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Angry villagers jammed due to non-registration of report

चित्रकूट : रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 16 Aug 2022 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Angry villagers jammed due to non-registration of report
फोटो-16- भैंस चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय व मानिकपुर मार्ग के बाई का कुआं - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मानिकपुर सरैंया क्षेत्र में मवेशियों के चोरी होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार की रात बाई का कुआं पुरवा निवासी कमलेश यादव और उनके भतीजे की पांच भैंसें चोरी हो र्गइं। रिपोर्ट दर्ज न होने और चोरी की घटनाएं बढ़ने से नाराज ग्रामीणों ने मानिकपुर काली घाटी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर मानिकपुर थाना प्रभारी गिरेंद्र प्रताप सिंह व सरैंया चौकी प्रभारी योगेश तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि शिकायतों को पुलिस अनसुना कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कुछ लोग भैंस लेकर जा रहे हैं। मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर थाना प्रभारी ने लोगों को शांत कराया। जाम से 20 मिनट यातायात प्रभावित रहा। शाम को चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed