{"_id":"63961da375ca96091d40da0e","slug":"chitrakoot-angered-by-the-sgst-raid-traders-gherao-mp-chitrakoot-news-knp732976785","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एसजीएसटी के छापे से खफा व्यापारियों ने किया सांसद का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एसजीएसटी के छापे से खफा व्यापारियों ने किया सांसद का घेराव
विज्ञापन
फोटो-9- भाजपा सांसद का घेराव किए बैठे व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर एसजीएसटी के छापे की कार्रवाई पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने नाराजगी जताई है। रविवार को आक्रोशित पदाधिकारियों ने भाजपा सांसद का घेराव किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सांसद को ज्ञापन देकर चेताया कि दो दिन में छापेमारी बंद न हुई तो बाजार बंद कर प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल के आवास पर उनका घेराव कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने व्यापारियों का शोषण और उत्पीडन बंद कराने की मांग की।
इस पर सांसद ने मुख्यमंत्री तक व्यापारियों की बात पहुंचाने का भरोसा दिलाया। पदाधिकारियों ने कहा कि एसजीएसटी की टीमें दुकानों पर छापा मारकर व्यापारियों में दहशत फैला रही हैं। जांच के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। एसजीएसटी छापामारी से इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिल रहा है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता, गोलू उर्फ प्रदीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष धर्मचंद्र, महामंत्री अंकित पहाड़िया, सुनील द्विवेदी, दिलीप केसरवानी, गुलाब गुप्ता, महेश जायसवाल, ऋषि आर्या, ओमप्रकाश साहू, जीतू साहू, जितेंद्र धतुरहा, शनी धतुरहा, भरतकूप नगर अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता, भोलानाथ कुशवाहा, बनवारीलाल व अनिल गुप्ता भी मौजूद रहे।
एसजीएसटी के छापेमारी का विरोध
चित्रकूट। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद मिश्र ने जिले में बिना सूचना व्यापारियों के यहां एसजीएसटी की टीमों द्वारा छापेमारी का विरोध किया है। कहा कि छोटे दुकानदारों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए। संवाद