{"_id":"6303c87277fcfe13647305b4","slug":"chitrakoot-allegations-of-obscenity-from-woman-in-liquor-sale-raid-women-and-relatives-demanded-action-by-giving-letter-to-sp-chitrakoot-news-knp714092612","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : शराब बिक्री की छापेमारी में महिला से अश्लीलता के आरोप, एसपी को पत्र देकर महिला व परिजनों ने कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : शराब बिक्री की छापेमारी में महिला से अश्लीलता के आरोप, एसपी को पत्र देकर महिला व परिजनों ने कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर जेल भेजने की धमकी देकर चले गए।
सोमवार को महिला के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम को आबकारी टीम ने घर में शराब होने के आरोप लगाकर छापेमारी की। घर में महिला अकेली थी। आरोप लगाया कि तलाशी में टीम को कहीं शराब आदि नहीं मिली तो कुछ सदस्य उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। शोर मचाने पर गाली देते हुए शराब के मामले में जेल भेजने की धमकी देकर चले गए। यह भी आरोप लगाया है कि जब सोमवार की सुबह एसपी कार्यालय जा रहे थे तो आरोपी पक्ष की ओर से संदेश मिला कि फर्जी मामले में जेल भेजेंगे।
इस संबंध में आबकारी अधिकारी प्रफुल्ल कुमार सिंह ने बताया कि पूरा परिवार अवैध रूप से शराब निर्माण कर बेचने का काम करता है। छापेमारी करने पर अपने बचाव के लिए गलत आरोप लगाते हैं। आबकारी टीम ने कोई अश्लील हरकत नहीं की है।