{"_id":"62e42cf7bf257f4fb4761823","slug":"chitrakoot-75-new-buses-will-be-given-to-the-religious-cities-75-will-be-run-in-the-name-of-martyrs-uttar-pradesh-transport-minister-dayashankar-singh-gave-information-chitrakoot-news-knp710194633","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : धर्मनगरियों को मिलेंगी 75 नई बसें, 75 शहीदों के नाम से चलेंगी, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : धर्मनगरियों को मिलेंगी 75 नई बसें, 75 शहीदों के नाम से चलेंगी, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने आए उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि दो तीन दिन में सीएम से प्रोग्राम लेकर 150 नई बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इन बसों में 75 शहीदों के नाम तो 75 धर्मस्थलों को दी जाएंगी। इसमें चित्रकूट के हिस्से भी कुछ बसें आएंगी। इसके साथ जल्द ही 1000 नई बसें सड़कों पर उतरेंगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
कहा कि परिवहन विभाग जल्द ही मुख्य मार्गों पर स्थित ढाबों के साथ करार करके वहीं पर बस स्टापेज की व्यवस्था करेगा। इन ढाबों में महिलाओं-बच्चों के बैठने, प्रसाधन आदि की पूरी सुविधा रहेगी। बस अड्डों की दुर्दशा पर बताया कि कायाकल्प का कार्य शुरू हो गया है। कौशांबी के मंझनपुर बस अड्डे के बाद अन्य की बारी है। खटारा बसों के सवाल पर बोले कि प्रदेश को हर साल 2000 बसों की जरूरत होती है। उसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
जल्द शुरू होगा चित्रकूट बस अड्डा
मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि चित्रकूट बस अड्डे का संचालन जल्द ही शुरू कराया जाएगा। पता किया जा रहा है कि किस कारण से इसके संचालन में देर हुई। जल्द ही उस कमी की दूर कर इसे जनता की सेवा में प्रस्तुत किया जाएगा। नई बसें भी दी जाएंगी।