फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: 600 people affected by floods; water enters two villages.

Chitrakoot News: चित्रकूट-बाढ़ से 600 लोग प्रभावित, दो गांवों में घुसा पानी

Mon, 31 Aug 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 31 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: 600 people affected by floods; water enters two villages.
चित्रकूट। राजापुर तहसील क्षेत्र में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात गंभीर हो गए हैं। यमुना और मंदाकिनी सहित नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। पनौटी और अरछा बरेठी गांव के करीब छह सौ लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन अलर्ट पर है और प्रभावितों को सहायता पहुंचा रहा है। रविवार देर रात एसडीएम पूजा गुप्ता ने अरछा बरेठी के केवटन पुरवा में 15 परिवारों को राशन किट दीं। सोमवार को उन्होंने अरछा-बरेठी और तिरहार क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान 60 राशन किट और 600 लंच पैकेट वितरित किए गए। एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। क्षतिग्रस्त मकानों, फसलों और अन्य नुकसान का सर्वे भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से कच्चे मकान गिरे मऊ ब्लॉक के ताड़ी गांव में बारिश के कारण दो गरीब परिवारों के कच्चे मकान गिर गए। रिंकी देवी और राधे कृष्ण के मकान गिरने से गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में थे लेकिन जनहानि नहीं हुई। लेखपाल नरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

पहाड़ी क्षेत्र में भी बाढ़ का कहर पहाड़ी क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव भी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। ओरा, चौरा, भानपुर, नहरा, कलवारा और व्यौहरा जैसे गांवों में बाढ़ ने कहर बरपाया है। लगभग दो दर्जन कच्चे मकानों में पानी घुसने से गिर गए हैं। चौरा और व्यौहरा गांव में कई परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed