चित्रकूट। सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय को दूसरे गांव में समायोजित किए जाने का विरोध ग्रामीणों ने किया है। गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर व बीएस कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। पत्र देकर कहा कि दूर व कच्चे रास्ते से आने जाने में छोटे बच्चों को परेशानी होगी।
डीएम को दिए पत्र में घुरेटनपुरवा के प्रधान हीरालाल पटेल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पनिहनपुरवा को प्राथमिक विद्यालय मानपुर में समायोजित किया गया है। इसकी दूरी तीन किमी से दूरी है। इस विद्यालय तक जाने के लिए कच्ची सड़क भी बनी है। छात्रों के हित को देखते हुए इस विद्यालय को दूसरे विद्यालय में समायोजन नहीं किया जाए। इस मौके पर निरंजन प्रसाद, यशवंत पटेल, रामस्वस्प, संतोष पटेल, सुमित, पवन, रामप्रकाश, अशोक, कमलेश कुमार, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।