{"_id":"6acbd316dfcff4ccc3090e46","slug":"children-used-to-walk-through-mud-to-get-to-school-a-paved-road-will-now-be-built-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137570-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कीचड़ में स्कूल जाते थे बच्चे, बनेगी पक्की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कीचड़ में स्कूल जाते थे बच्चे, बनेगी पक्की सड़क
Sun, 11 Oct 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। बरसात में स्कूल जाते समय कीचड़ में फिसलकर गिरते थे, कपड़े गंदे होते थे और समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते थे।
अब इन बच्चों की राह आसान होने वाली है। जिला पंचायत ने ग्रामीणों की इसी परेशानी को देखते हुए दो सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
पहला प्रस्ताव ग्राम पंचायत बिहारा का है। यहां मजरा बरगदपुरवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय तक 450 मीटर लंबी सीसी रोड बनाई जाएगी। इसके लिए 39.83 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सड़क बनने से बरगदपुरवा के बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से नहीं गुजरना पड़ेगा और स्कूल में उपस्थिति भी बढ़ेगी।
इसी तरह दूसरा प्रस्ताव ग्राम पंचायत खम्हरिहा का है, जहां जूनियर हाईस्कूल से प्राथमिक विद्यालय तक 400 मीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसकी मरम्मत के लिए 11.94 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों बच्चे और ग्रामीण गुजरते हैं, गड्ढों के कारण हमेशा हादसे का डर बना रहता है।
वर्जन
दोनों कार्यों को जल्द शुरू कराया जाएगा। इन सड़कों के बनने से न सिर्फ स्कूली बच्चों को राहत मिलेगी बल्कि ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल और अन्य सेवाओं तक पहुंचने में भी सुविधा होगी और गांवों का संपर्क बेहतर होगा। -अशोक जाटव, प्रशासक, जिला पंचायत।