{"_id":"c1aed5722abf092fed225fc1bab4786a","slug":"child-protection-home-will-allahabad-girl-kanchan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल संरक्षण गृह इलाहाबाद जाएगी बच्ची कंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल संरक्षण गृह इलाहाबाद जाएगी बच्ची कंचन
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 21 May 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरामपुर रेलवे स्टेशन में लावारिस मिली बच्ची कंचन को राजकीय बाल संरक्षण गृह इलाहाबाद भेजा जाएगा। बाल कल्याण समिति ने यह निर्णय लिया है। बच्ची की सुरक्षा के लिए कोतवाली को पत्र भेजा गया है। चाइल्डलाइन चित्रकूट की कोआर्डिनेटर रश्मि कपूर ने दी।
विज्ञापन
मंगलवार को शिवरामपुर रेलवे स्टेशन पर मिली इस बच्ची कंचन (12) को जीआरपी ने चाइल्डलाइन को सौंपा था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
समिति ने निर्णय दिया है कि फिलहाल बच्ची को राजकीय बाल संरक्षण गृह इलाहाबाद भेजा जाएगा। इस संबंध में कोतवाली को पत्र भेजकर एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल की व्यवस्था के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
संभवत: शुक्रवार को बच्ची को इलाहाबाद लेकर जाएंगे। चाइल्डलाइन लगातार बच्ची के बताए पतों पर जानकारी कर रही है पर अभी तक कोई सकारात्मक जानकारी नहीं मिली है।