{"_id":"66ca3f38fff89f148f000746","slug":"child-dies-due-to-vomiting-and-diarrhea-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109063-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: उल्टी दस्त से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: उल्टी दस्त से बालक की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। उल्टी-दस्त से पीड़ित आठ वर्ष के बालक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर और स्टॉफ पर इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के एलैहा बढ़ैइया गांव के जमुना रावत ने बताया कि उसका पुत्र राहुल कई दिनों से उल्टी दस्त से पीड़ित था। गुरुवार की रात हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। आरोप लगाया कि डाॅक्टर और स्टॉफ ने उसका उपचार करने के बजाय खोह अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया। इधर, बच्चे की हालत बिगड़ती ही चली जा रही थी।
परिजन डाॅक्टरों से बच्चे के उपचार के लिए मिन्नत कर रहे थे पर उसकी किसी ने नहीं सुनी। इलाज के अभाव मे बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजन बच्चे के शव को लेकर वापस गांव आ गये जहा उसका अंतिम संस्कार कर दिया। चाचा मुन्ना ने बताया की डाक्टरों की लापरवाही के चलते भतीजे की मौत हुई है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की शिकायत नहीं मिली है। ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ से जानकारी ली जाएगी।