फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chief Minister praised Jagadguru's efforts

मुख्यमंत्री ने जगदगुरु के प्रयास को सराहा

Sun, 19 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister praised Jagadguru's efforts
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्म विभूषण जगदगुरु रामभद्राचार्य से फ ोन पर कोरोना महामारी के संबंध में लगभग आधा घंटे तक चर्चा की। श्रीतुलसीपीठ द्वारा चलाए जा रहे गरीब परिवारों के लिए अन्न क्षेत्र राशन सामग्री और पके भोजन वितरण की जानकारी ली। उन्होंने जगदगुरु के प्रयासों की तारीफ कर इसे जारी रखने को कहा है। जगदगुरु ने भी कहा कि जब तक लाकडाउन रहेगा उनका संस्थान गरीब परिवारों को राहत व सहयोग करता रहेगा। जगदगुरु ने बताया कि जिले के डीएम एसपी से लेकर अन्य अधिकारी अच्छी तरह सजगता से चित्रकूट को कोरोना मुक्त किया है। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने फ ोन पर आचार्य रामचंद्र दास से भी बात की है और तुलसीपीठ सेवा न्यास के माध्यम से चित्रकूट वासियों को राहत सामग्री गरीब परिवारों में वितरण की जानकारी ली। आचार्य रामचंद्र ने मुख्यमंत्री जी को बताया कि तुलसीपीठ से प्रतिदिन लगभग 1500 से अधिक परिवारों को पके भोजन एवं 500 से अधिक लोगों को राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed