फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chetak Sporting Club won the Winter Cup

चेतक स्पोर्टिंग क्लब ने जीता विंटर कप

Mon, 05 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 05 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
chetak Sporting Club won the Winter Cup

मानिकपुर विंटर कप चेतक स्पोर्टिंग क्लब के नाम रहा। सोमवार को फाइनल में

विज्ञापन
चेतक स्पोर्टिंग क्लब ने कर्वी के टाइगर स्पोर्टिंग क्लब को 68 रन से हराकर कप पर कब्जा जमाया। मैन आफ द मैच का खिताब बच्चन सिंह को मिला।

पकौआ देवी महाविद्यालय के खेल मैदान में चल रहे विंटर कप में सोमवार को फाइनल मैच था। टास जीतकर चेतक स्पोर्टिंग क्लब मानिकपुर ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 156 रन बनाए।

जवाब में कर्वी का टाइगर स्पोर्टिंग क्लब 14 ओवर खेलकर 88 रन बना सका और सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

मैन आफ द मैच बच्चन सिंह रहे। विजेता टीम को 11 हजार रुपये और शील्ड तथा उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये और शील्ड दी गई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ऊषा देवी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। आयोजक पुष्पेंद्र भारती ने आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed