फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Check dams and Rapta will be built on four drains at a cost of Rs 270 lakh.

Chitrakoot News: 270 लाख से चार नालों पर बनेंगे चेकडैम रपटा

Tue, 21 Apr 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 21 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Check dams and Rapta will be built on four drains at a cost of Rs 270 lakh.
चित्रकूट। मानिकपुर तहसील क्षेत्र के चार नालों पर 270 लाख रुपये से अब चेकडैम कम रपटा बनाए जाएंगे। इससे पानी का ठहराव होगा और किसान फसलों की सिंचाई आसानी से कर सकेंगे। अभी बारिश बंद होने के बाद पानी बह जाता है और नाला सूख जाते हैं। इससे किसानों व मवेशियों को कोई फायदा नहीं होता है।
विज्ञापन




मानिकपुर क्षेत्र के चंद्रा मारा के भौंरा नाला पर अभी पानी नहीं रुकता है। इससे यहां पर बारिश के बाद अन्य दिनों में पानी नहीं मिलता है। किसान फसलों की सिंचाई के लिए परेशान होते हैं। इसके साथ ही मवेशियों को भी पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। लोगों की मांग के बाद लघु सिंचाई प्रखंड विभाग ने चेकडैम कम रपटा बनाने का 69.59 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था।
विज्ञापन

शासन से मंजूरी मिलने के बाद ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी तरह चंद्रा मारा के हरदी नाला पर 56.41 लाख, शिव लिहाई गांव के नाला पर 71.19 लाख व रामपुर के बेलरी गांव के झुरही नदी पर चेकडैम कम रपटा का निर्माण 73.47 लाख रुपये से कराया जाएगा। सभी की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




लघु सिंचाई प्रखंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण लगातार रपटा बनाने की मांग कर रहे थे, इसी पर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed