{"_id":"25f25c07f2b3efcf3c41a16b0cac102f","slug":"center-administrator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बोलीं, नकल हुई तो सीधे केंद्र व्यवस्थापक दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बोलीं, नकल हुई तो सीधे केंद्र व्यवस्थापक दोषी
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन संपादित कराने की मंशा से जिलाधिकारी नीलम
विज्ञापन
अहलावत ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने आगाह
किया कि किसी भी कीमत पर नकल नहीं होनी चाहिए। अगर शिकायत मिली तो सीधे
केंद्र व्यवस्थापक को दोषी माना जाएगा।
बैठक में डीएम को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेम प्रकाश मौर्य ने बताया कि इस बार 45 केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल के 14280 और इंटर के 9915 परीक्षार्थी भाग्य आजमाएंगे। जिले में 13 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने कहा कि हर परीक्षा केंद्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सीआईसी को हर साल की तरह इस साल भी उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र बनाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में परीक्षा कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसके प्रभारी वरिष्ठ लिपिक केके खरे हैं।
बताया गया कि नकल रोकने के लिए नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट और चार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। पूरी बोर्ड परीक्षा के आलओवर इंचार्ज एडीएम संतोष कुमार होंगे। जिले में तीन जिलास्तरीय सचल दल रहेंगे। इनमें डायट प्राचार्य, डीआईओएस और बीएसए का नेतृत्व रहेगा। बैठक में एएसपी आरडी चौरसिया, एसडीएम, एआरटीओ, डीएसओ आदि मौजूद रहे।