{"_id":"571135a74f1c1b0a174a6b2d","slug":"celebrated-ramjnmotsv","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया रामजन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया रामजन्मोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रमोद वन मेें नाचती महिला भक्तगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म नगरी में शुक्रवार को भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 12 बजते ही तीर्थ क्षेत्र के मंदिरों में घंटे घडियाल बजने लगे। चारों तरफ भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी... अवध में आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ... के गीत गूंजने लगे। इस दौरान मुख्यालय, सीतापुर, चित्रकूट आदि क्षेत्रों में भव्य शोभा यात्राएं निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान राम के जयकारे लगाते हुए भक्त झूमे।
तुलसी पीठ में रामजन्मोत्सव के दौरान भक्त नाचने लगे और एक- दूसरे को बधाई देने लगे। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने राम जन्मोत्सव पर बधाई देते हुए कहा कि भगवान राम धरती पर जीवों का कल्याण करने के लिए अवतरित हुए थे। सखी बधाई हो बधाई प्रभू राम प्रगटे..... भजन पर भक्त झूमने लगे। इस मौके पर कुलपति योगेश चंद्र दुबे, एफओ आरपी मिश्रा, पीएन गोयल, पीआरओ एसपी मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्राची चतुर्वेदी, चांद कंवर शेखावत, जय भइया मौजूद रहे।
जानकी कुंड के रघुवीर मंदिर में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। सुबह से भक्तों की भीड़ मंदिर के आसपास जुट गई। दोपहर 12 बजते ही भगवान राम की झांकी के दर्शन को लोग लालयित हो गए। इस दौरान डा. बीके जैन, ऊषा जैन, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। श्रीधर आश्रम दास हनुमान मंदिर में झालरिया पीठ डीडवाना राजस्थान के श्री श्री 1008 घनश्यमाचार्य महाराज के सानिध्य में रामजन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गायत्री शक्ति पीठ में चल रह नौ दिवसीय साधना का समापन शुक्रवार को हुआ। व्यवस्थापक डा. रामनारायण त्रिपाठी ने कहा कि चित्रकूट की पावन भूमि पर जहां ब्रह्मा ने सृष्टि यज्ञ किया था, वहां रामनवमी पर्व का आनंद लेना बहुत ही पुण्य दायी है। भरत मंदिर में रामनवमी पर भंडारे का आयोजन किया गया। महंत दिव्य जीवन दास महाराज ने कहा कि प्रभू राम की तपोस्थली में रामजन्मोत्सव मनाने का सौभाग्य मिलना दुर्लभ है।
रामायण मेला परिसर में चल रही संत मुरलीधर महाराज की रामकथा में शुक्रवार को राम जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान राम का जन्म होते ही श्रोता नाचने-गाने लगे। इस दौरान रघुवीर सांखला, सुमन, श्रीकांत रामावत आदि मौजूद रहे। जानकी कुंड स्थित रघुवीर मंदिर ट्रस्ट में उमाशंकर महाराज की रामकथा में हुए राम जन्मोत्सव प्रसंग पर श्रोताओं ने एक- दूसरे को बधाई दी।