फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   CC road will be built in many settlements at a cost of crores

करोड़ों रुपये की लागत से कई बस्ती में बनेंगी सीसी रोड़

Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
CC road will be built in many settlements at a cost of crores
नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों का शिलायांस करते राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व चेयरमैन ? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद कर्वी ने दलित बस्तियों में आवागमन मार्ग व जल निकासी की उचित व्यवस्था के लिए करोड़ों रुपये की लागत से नए निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। इच्छानवमी शनिवार को प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने नगर पालिका के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता के साथ कई बस्तियों में जाकर पूजन कर शिला पट्टिका का अनावरण किया।
विज्ञापन

शासन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना अंतर्गत नगर के कोठी तालाब के पास लगभग दो करोड़ से बनने वाले नए पार्क, कर्वी राजापुर मार्ग में कोआपरेटिव सोसायटी मार्ग के नर्मदा प्रसाद गुप्ता के मकान तक सीसी रोड का निर्माण, 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से रोड, नाली निर्माण होगा। पसियाना मोहल्ले में भी सभासद माणिक लाल की मौजूदगी में सीसी रोड का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम सदर पूजा यादव मौजूद रहीं। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि ट्रैफिक चौराहा को आधुनिक तौर पर सुसज्जित किया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका क्षेत्र में आसपास का इलाका शामिल किया गया है। जहां विकास व निरंतर सफाई व प्रकाश व्यवस्था के लिए कार्य योजना बना ली गई है। बताया कि कोठी तालाब के पास काफी समय से खाली पड़ी जमीन पर आधुनिक सुविधाओं वाला पार्क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद माणिकलाल, श्याममनी अनुरागी, रामा देवी त्रिपाठी, प्रधान लिपिक कर्म उत्तम सिंह, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, जेई अमित सिंह, स्वच्छता समन्वयक शिवा कुमार, लिपिक सुभाष गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव, अशरफ खान, भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, बाला प्रसाद केसरवानी, जानकी शरण गुप्ता, आकाश वर्मा, राम विशाल सोनी, जय शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed