फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   cbi jaanch ki mang

चित्रकूट : जेल में गैंगवार की सीबीआई जांच कराएं

Mon, 24 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
cbi jaanch ki mang
नोट- आसपास व बाहर के लिए खबर
विज्ञापन

चित्रकूट जेल गैंगवार की सीबीआई जांच की मांग
:- आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर व अमिताभ ठाकुर ने पीएम को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। चित्रकूट के जिला जेल रगौली जेल में गैंगवार को लेकर आरटीआई कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं। इसकी सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है।
आरटीआई कार्यकर्ता अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने चित्रकूट जेल के कथित गैंगवार तथा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग की है। प्रधानमंत्री व यूपी के मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में उन्होंने ऐसा कई कारण बताये जो प्रशासन द्वारा बताई गयी घटना को अविश्वसनीय बनाते हैं। इनमें जेल में अचानक एक फर्स्ट क्लास हथियार आ जाना तथा उस व्यक्ति के पास पहुंच जाना जिसने पूर्व में अपनी हत्या की आशंका जताई हो। प्रशासन को सिर्फ पांच चुने हुए लोग ही गवाह के रूप में मिलना, अंशु दीक्षित द्वारा पूर्व में जेल में जेल प्रशासन तथा एडीजी अमिताभ यश द्वारा अपनी हत्या की साजिश की बात कहना और उसकी मौत वास्तव में लगभग उसी तरीके से होना।

मुन्ना बजरंगी के बाद यूपी में एक ही तरीके से जेल में अपराधियों की संदिग्ध मौत होना और चित्रकूट जेल में सीसीटीवी कैमरा खराब होना शामिल हैं। इसके अलावा मेराज द्वारा घर से भेजे गए ईद के कपडे़ नहीं पहने होना, पोस्टमार्टम में उसका पेट खाली बताया जाना तथा उस समय तक उसकी चमड़ी छिलने लगना इस घटना की रिपोर्ट में दर्शा समय सुबह 9.55 बजे से काफी पहले होने की ओर इशारा करते हैं। न्यायिक हिरासत में कैद लोगों की मौत को अत्यंत गंभीर बताते हुए अमिताभ व नूतन ने इसकी सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed