{"_id":"60f979cb8ebc3e7008260d82","slug":"caught-two-miscreants-of-dacoit-gauri-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: डाकू गौरी गैंग के दो बदमाश दबोचे, दोनों पर दर्ज हैं दस मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: डाकू गौरी गैंग के दो बदमाश दबोचे, दोनों पर दर्ज हैं दस मामले
Thu, 22 Jul 2021 07:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:32 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर सरैंया पुलिस चौकी को अलर्ट किया था। चौकी प्रभारी संदीप पटेल ने हमराहियों के साथ घाटी की घेराबंदी की।
विज्ञापन
गौरी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में गढ़चपा रेंज के गाढ़ा कछार के जंगलों में पौधरोपण कार्य को रोकने वाले साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने काली घाटी से पकड़ा है। इनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। दोनों गैंग के अस्थायी सदस्य हैं।
इनके खिलाफ थानों में दस मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर सरैंया पुलिस चौकी को अलर्ट किया था। चौकी प्रभारी संदीप पटेल ने हमराहियों के साथ घाटी की घेराबंदी की। घाटी से पैदल जंगल की ओर जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रुकने के लिए कहा तो भागने लगे।
इस पर पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इनके कब्जे से दो तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि ये डाकू गौरी यादव गैंग के बदमाश हैं। ये दोनों मारकुंडी थाना क्षेत्र के जमुनिहाई गांव निवासी शिवकुमार उर्फ नेता और लवलेश यादव हैं।
विज्ञापन
दोनों ने स्वीकार किया कि वन विभाग के गढ़चपा रेंज के गाढ़ा कछार व इटवां के जंगलों में 22 जून को डाकू गौरी यादव ने साथियों के साथ पौध लगा रहे मजदूरों को बंधक बनाकर मारा पीटा और हवाई फायरिंग की थी। साथ ही काम शुरू करने के पहले चौथ पहुंचाने की धमकी दी थी।
दोनों बदमाशों के खिलाफ मारपीट, धमकी और फायरिंग कर दहशत फैलाने के दस मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस टीम में सरैया चौकी प्रभारी संदीप पटेल, पुलिस कर्मी दुर्गेश कुमार, शिवपाल सिंह, आरिफ अंसारी भी शामिल रहे।