फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cattle dying due to disorder in Gaushala

गोशाला में अव्यवस्था से मर रहे मवेशी

Thu, 23 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cattle dying due to disorder in Gaushala
भरतकूप। भारतपुर गोशाला में बदइंतजामी के कारण गोवंशों की मौत होने के आरोप लगे हैं। मवेशियों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए भी मुकम्मल इंतजाम नहीं किए गए। साथ गोवंशों के लिए चारा-भूसा की भी कमी बनी रहती है।
विज्ञापन

गोशाला के चरवाहे रामहित ने बताया कि भारतपुर गोशाला में 160 गोवंशों को रखने की बात कही जाती है, लेकिन हकीकत में यहां 80 गोवंश ही हैं। गोशाला में गंदगी व संसाधन न होने से मवेशी बीमार हो रहे हैं। आरोप है कि दो दिन पूर्व दो गोवंशों की मौत हो गई। गोशाला में काम करने वाले चरवाहों को समय से वेतन भी नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान गुलपतिया देवी व सचिव विनोद सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि गांव की गोशाला में किसी भी गोवंश की मौत नहीं हुई है। चारा-भूसा भी पर्याप्त मात्रा मेें उपलब्ध है। मामले में एसडीएम पूजा यादव ने बताया कि पता चला है कि गांव में कहीं अन्य जगह दो मवेशी मरे थे, जिन्हें लाकर गोशाला के पास छोड़ दिया गया था। हालांकि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed