फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Case filed against four persons including leaseholder and contractor

Chitrakoot News: पट्टाधारक, ठेकेदार सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Apr 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four persons including leaseholder and contractor
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोड़ा पहाड़ के कुरारी पत्थर खदान में पहाड़ धसने से तीन मजदूरों के घायल होने के मामले में पट्टाधारक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर नियमों को ताक पर रखकर मजदूरों से बिना सुरक्षा उपकरण कार्य कराने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना के एसआई अभिषेक कुमार ने बताया कि बुधवार की रात एक बजे सूचना मिली कि कुरारी में गाटा संख्या 1078 में खनन के दौरान पहाड़ ढहने से तीन मजदूर घायल हो गए हैं। मौके पर सिपाही नरेंद्र सिंह के साथ पहुंचे तो देखा कि सोनभद्र के मकरी निवासी शिवकुमार उर्फ साडू, भरतकूप थाना के भारतपुर डगडई निवासी नवल किशोर उर्फ छोटू, बांदा जिले के बदौरा भद्रकाली निवासी सुदामा दबने से घायल पड़े थे। तीनों को जिला अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर सतना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एसआई ने बताया कि जांच की गई तो पता चला कि रात में पट्टाधारक कर्वी निवासी एमपी जायसवाल, बिहार निवासी ठेकेदार कन्हाई, फोरमैन/मैनेजर शंकर प्रसाद गुप्ता व मुंशी वीर सिंह ने नियमों को ताक में रखकर मजदूरों से बिना सुरक्षा उपकरण के काम करवा रहे थे। साथ ही बिना बैन्च बनाए खनन कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सतना अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत में सुधार बताया गया है। शुक्रवार को खदान में काम बंद रहा। दो पोकलैंड अभी भी दबी हैं। एक डंपर व एक पोकलैंड निकाल लिया है। जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। सतना में भर्ती मजदूरों के परिजनों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed