फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Car damaged by falling trees, passenger survived

पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त, यात्री बाल-बाल बचे

Mon, 21 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Mon, 21 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Car damaged by falling trees, passenger survived
बांदा-इलाहाबाद हाईवे पर गिरे पेड़ के नीचे दबी इंडिगो कार। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को बांदा-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप तिराहे पर लगा विशाल पेड़ हाईटेंशन लाइन को तोड़ता हुआ भरभरा कर सड़क पर गिर पड़ा। सड़क पर गुजर रहे राहगीर पेड़ की चपेट में आकर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए । लेकिन पेट्रोल पंप तिराहे से होकर गुजर रही इंडिगो कार पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस कार से महोबा में ठेकेदारी कर रहे झारखंड निवासी आशीष कुमार पुत्र मोहन, सतीश पुत्र अर्जुन और प्रेमकिशोर पुत्र चतुरानन होली की छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे ।
विज्ञापन


कार पर पेड़ गिरने के बावजूद कार में सवार तीनों युवक बाल-बाल बच गए । तीनों युवकों को मामूली चोट आई। स्थानीय लोगों ने पेड़ के नीचे दबी कार में फंसे तीनों युवकों किसी तरह बाहर निकाला। हादसे के बाद सड़क पर गिरे  एचटी लाइन के टूटे तार में करंट बहता देख इलाकाई लोगों नेे पेट्रोल पंप तिराहे से होकर गुजरने वाले राहगीरों और वाहन सवारों को चिल्ला कर टूटे पड़े तार से दूर रहने के लिए कहा। हादसे की वजह से हाईवे पर एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहने से राहगीरों और वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed