{"_id":"681cf2588f53ede3d4065196","slug":"car-collided-with-bus-asi-and-his-wife-died-chitrakoot-news-c-12-1-knp1008-1104069-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बस से भिड़ी कार, एएसआई और पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बस से भिड़ी कार, एएसआई और पत्नी की मौत
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव के पास झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर गुरुवार की शाम बस से कार भिड़ गई। इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक और उनकी पत्नी की मौत हो गई। दंपती बांदा की ओर से चित्रकूट आ रहे थे।
थाना प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के चौकी दफाई के वार्ड नंबर-आठ निवासी रामबाबू दोहरे पत्नी केसर दोहरे के साथ धर्मनगरी कार से आ रहे थे। रमपुरवा गांव के पास पहुंचते ही आगे से चल रही प्राइवेट बस ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे रामबाबू कार को संभाल नहीं सके। कार बस में कार भिड़ गई। इससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी शिवरामपुर ले जाया गया। वहां रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। हालत में सुधार न होने पर केसर दोहरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया रामबाबू दोहरे छत्तीसगढ़ राज्य में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।