Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Campaign to identify malnourished and undernourished children

चित्रकूट: अभियान चलाकर कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चे करें चिन्हित

Thu, 22 Oct 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Campaign to identify malnourished and undernourished children
चित्रकूट। प्रभारी सीडीओ व डीडीओ आरके त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में पोषण अभियान संबंधी डिस्ट्रिक्ट कन्वर्जेंस प्लान कमेटी की बैठक हुई। इसमें प्रभारी सीडीओ ने प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास बीएल गुप्ता को अभियान चलाकर कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। कहा कि उन्हें पुनर्वास केंद्र से स्वास्थ्य लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी सीडीओ ने कहा कि ऐसे परिवारों को किचन गार्डन के माध्यम से हरी सब्जियों की व्यवस्था कराएं और शासकीय गोशालाओं से दुधारू पशु दिलाएं। गर्भवती, धात्री महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को घर-घर पोषाहार के वितरण के संबंध में कहा कि जो नोडल अधिकारी लगाए गए थे वह वितरण की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

सुपोषित गांव के कुपोषित बच्चों के परिवारों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए वजन मशीन की उपलब्धता, सुपोषित गांव की प्रगति, पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों का संदर्भ एवं उपचार की मासिक रिपोर्ट, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका, कन्वर्जंस प्लान की प्रगति, सैम मैम बच्चों का चिन्हांकन व आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा दयाराम यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सरिता सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी कर्वी पीड़ी विश्वकर्मा, पहाड़ी महेंद्र कुमार पटेल, मानिकपुर सीमांत श्रीवास्तव व रामनगर वीरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed