फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Calling for unity

एकजुट होने का आह्वान

Sat, 23 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 23 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Calling for unity
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने मिशन 2017 के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। वह शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन में किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।
विज्ञापन



कार्यकर्ता का सम्मान सुरक्षित रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। बैठक के शुरुआत में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनका लक्ष्य संगठन को मजबूत करना है। जल्द ही नई जिला कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन



सभी के सहयोग से विधानसभा चुनाव की तैयारियां की जाएगी। मिशन 2017 के लिए एकजुट होकर काम किया जाएगा। इस दौरान सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा कि नए जिलाध्यक्ष के साथ पार्टी की गतिविधियां तेज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी मिलकर काम करेंगे। बैठक में भाजपा नेता आनंद सिंह के घर की बाउंड्रीवाल बसपा नेता के गिराने के मामले में निंदा प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर भोलानाथ गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, रंजना उपाध्याय, देव त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed