{"_id":"b1c09402d473a814c9880c18132d5427","slug":"call-then-committed-suicide-prevented-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल करने से रोका तो जान दे दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉल करने से रोका तो जान दे दी
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल पर बात करने से मना करने पर इंटर की छात्रा ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। बचाने के लिए जब तक परिजन पहुंचे तब तक छात्रा काफी झुलस चुकी थी। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। यह घटना सोमवार की है। परिजनों ने रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी राजाराम प्रजापति की 17 वर्षीय पुत्री गायत्री देवी सोमवार को पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी से पढ़कर लौटी थी। घर पहुंचने के बाद वह मोबाइल पर किसी बात करने लगी।
परिजनों ने उसे मोबाइल से बात करने से मना किया। जिससे वह नाराज हो गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया और मिट्टी का तेल डाल अपने शरीर में आग लगा ली।
विज्ञापन
कुछ देर बाद धुआं निकलते देख परिजन कमरे की तरफ भागे। दरवाजा खोला तो गायत्री आग की लपटों में घिरी थी। वह काफी झुलस गई थी। परिजन उसे अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे तभी उसकी मौत हो गई।
उसके पिता राजगीर हैं और उसके दो भाई हैं। थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली है। परिजनों ने कोई कारण नहीं बताया। रात में ही उसका गांव में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।