फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Call for water conservation told in school of water

Chitrakoot News: पानी की पाठशाला में बताया जल संचय का आह्वान

Sun, 08 Sep 2024 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Call for water conservation told in school of water
चित्रकूट। ‘गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में’ के संदेश के साथ जलकोष यात्रा लखनऊ से चलकर शनिवार को मानिकपुर की ग्राम पंचायत डोडामाफी पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे पद्मश्री उमाशंकर पांडेय का अटल भूजल योजना के अधिकारियों ने स्वागत किया। यहां ग्रामवासियों को पानी की पाठशाला में नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली से जल संचय के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने ग्रामीणों को पानी की उपयोगिता बताई। लोगों को जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि हर कार्य में पानी का समुचित उपयोग व पुनः उपयोग करें। इस अवसर पर डोडामाफी में बने कूप का पूजन कर जलस्रोतों को बचाने के लिए जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन


जल संचय के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल से कूप तक जन जागरूकता रैली भी निकाली। इसमें अधिकारियों, बच्चों एवं ग्रामवासियों ने हिस्सा लिया। रैली का उद्देश्य आमजन को यह संदेश देना था कि पानी को बनाया नहीं जा सकता, केवल बचाया जा सकता है। पानी बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि सभी नागरिकों की भी है। रैली में जलयोद्धा उमाशंकर पांडेय, अशोक, खंड विकास अधिकारी शैलेन्द्र सिंह के साथ अटल भूजल योजना के नोडल अधिकारी सौरभ सरोज समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed