फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cake on Hanuman Jayanti, burnt lamps lit in Hanuman temple

हनुमान जयंती पर बूडे़ हनुमान मंदिर में केक काटकर जलाए गए दीप

Wed, 08 Apr 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Cake on Hanuman Jayanti, burnt lamps lit in Hanuman temple
खोही(चित्रकूट)। धर्मनगरी में भगवान श्रीहनुमान जयंती लॉकडाउन के चलते मंदिरों के अंदर ही मनाई गई। कहीं भी भक्तों की भीड़ नहीं जुट पाई। मंदिर परिसर में ही हवन पूजन आरती व भंडारे का आयोजन किया गया। सीतापुर स्थित बूड़े हनुमान जी मंदिर में बुधवार को हनुमान जयंती की धूम रही। 11 सौ तेल के दीप जलाए गए। 40 स्वच्छता कर्मचारियों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने केक काटकर बजरंगी का जन्म दिन मनाया स सभी ने कोरोना से धर्मनगरी को बचाने के लिए भी प्रार्थना की।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी रामदास महाराज ने बताया कि इस बार हनुमान जयंती पर बैठ कर भंडारा कराने की बजाय भंडारे का प्रसाद सीतापुर के 40 सफाई कर्मियों को वितरित कर दिया गया। सभी साधकों ने बजरंगी से प्रार्थना किया कि धर्मनगरी को कोरोना से बचाएं साथ ही अखिल विश्व के कल्याण की कामना की गई। इस दौरान केशरी तिवारी, आनंद सिंह पटेल,बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, जानकी शरण गुप्ता, दादू केशरवानी, रोहित नारायण आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed