{"_id":"61155cfc8ebc3e78e16a4323","slug":"by-making-a-new-plan-the-dacoit-will-run-a-campaign-against-gauri-chitrakoot-news-knp6458944168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई योजना बनाकर डाकू गौरी के खिलाफ चलायेंगे अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई योजना बनाकर डाकू गौरी के खिलाफ चलायेंगे अभियान
विज्ञापन
चित्रकूट। नए पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि जनता की समस्याएं प्राथमिकता से निस्तारित होंगी। अपराधियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देंगें। साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग को खत्म करने के लिए नई योजना बनाकर काम किया जाएगा।
उन्होंने माना कि बडे़ अपराधियों को पकड़ना आसान है लेकिन छोटी छोटी चोरियों का खुलासा करने में कई तरह की दिक्कतें होती हैं। जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए काम किया जाएगा।
गुरुवार को एसपी ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि वर्ष 2016 बैच के आईपीएस है। प्रयागराज, मेरठ, उन्नाव आदि जिलो में सेवाएं दे चुके हैं। सुल्तानपुर जिले के मूल निवासी है। जिले में पुलिस अधीक्षक पद पर प्रथम बार तैनाती हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ ही जनता की समस्याओं का निराकरण करना पहली प्राथमिकता होगी। फरियादियों की समस्याएं थाना स्तर पर ही निस्तारित की जाएगी।
कानून व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाएगें। महिलाओं के अपराधों पर रोक लगाने को सख्त कदम उठाए जाएंगे। शासन से संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण का पूर्ण क्रियान्वयन होगा। किसी पीड़ित को जनपद के बाहर न जाना पड़े, इसके लिए उनका समाधान जिले में ही कराया जाएगा।