फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Businessman commits suicide by sending worried message to friends

Chitrakoot News: दोस्तों को परेशान होने का संदेश भेजकर व्यवसायी ने दी जान

Fri, 22 Dec 2023 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Businessman commits suicide by sending worried message to friends
पहाड़ी (चित्रकूट)। बालू और गिट्टी का कारोबार करने वाले युवा व्यवसायी ने परेशान होने का संदेश परिचितों के मोबाइल पर भेजकर खुदकुशी कर ली। वह किस कारण परेशान था, यह बात परिजनों को भी पता नहीं है। चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते व्यवसायी ने जान दी है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरोदर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा शुभम सिंह पटेल (25) कस्बे के राजापुर रोड स्थित एक मकान में ईंट, गिट्टी, बालू बेचने का काम करता था। ज्यादातर समय वह दुकान में ही रहता था। गुरुवार को घर में देवी पूजन के लिए रिश्तेदार आए थे। शुभम को भी घर बुलाया था, लेकिन उसने भाई को घर भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह परिजन आए तो दुकान बंद मिली। कुछ दोस्तों ने परिजनों को बताया कि वह मोबाइल पर परेशान होने का संदेश भेज रहा है। परिजनों ने मकान मालिक से पूछा तो बताया कि वह शौच के लिए जाने की बात कहकर निकला है। उसे ढूंढते परिजन तालाब की ओर गए। वहां भीटा पर बबूल के पेड़ पर रस्सी से शुभम का शव लटकता देख सन्न रह गए। बाइक वहीं खड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चर्चा है कि शुभम का गांव में किसी युवती से प्रेम संबंध था। युवती की शादी तय होने से शुभम दुखी था। इसी के चलते यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह तीन भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। दो भाइयों की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी श्याम पटेल ने बताया कि परिजनों ने खुदकुशी की सूचना दी है। कारण की जानकारी नहीं हैै। तहरीर मिलने पर शुभम के मोबाइल की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed