फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Buses did not have fog lights, windows were found broken and seats torn.

Chitrakoot News: बसों में नहीं फॉग लाइट, खिड़की टूटी और सीट फटी मिली

Fri, 29 Dec 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Buses did not have fog lights, windows were found broken and seats torn.
चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के नोडल अधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने टीम के साथ बस स्टैंड और बसों का निरीक्षण किया। कई बसों में फाग लाइटें नहीं मिलीं। इसके अलावा अलग-अलग डिपो की तीन बसों की जांच की। उनकी सीटें सही नहीं मिली। बस के कई शीशे टूटे थे। अंदर साफ-सफाई भी ठीक नहीं थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

गुरुवार को नोडल अधिकारी ने बेड़ी पुलिया स्थित संचालित रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई ठीक पाई गई, लेकिन कमरों में यात्री सुविधाओं का अभाव मिला। कर्वी और बेड़ी पुलिया में संचालित रैनबसेरा भी देखा। बेड़ी पुलिया बस स्टैंड पर फोन सुविधा नहीं मिली। माइक की आवाज भी सहीं नहीं थी।
विज्ञापन

कर्वी के बस स्टैंड में माइक खराब होने से अनाउसमेंट सही नहीं हो रहा था। नोडल अधिकारी ने कर्मियों को निर्देश दिए कि माइक सही कराकर मुसाफिरों को बसों के आवागमन की सही जानकारी दी जाए। अलग एक बोर्ड लगवाकर बसों का निर्धारित समय दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बांदा, राठ और हमीरपुर डिपो की बसों को रास्ते में रोककर जांच की। बसों की सीटें सही नहीं मिली। सीटें फटी होने से मुसाफिरों को दिक्कतें होती हैं। यात्रियों से बस संचालन को लेकर जानकारी ली गई। कई मुसाफिरों ने बताया कि निर्धारित स्टाफ से हटकर कई जगह बसें रोककर सवारी भरी जाती हैं। नोडल अधिकारी ने चालक-परिचालक को इसके लिए हिदायत दी कि निर्धारित स्टाफ पर ही बसें रोकी जाएं।


इनसेट...
कार्यालय प्रभारी को फटकार लगाई
कर्वी रोडवेज बस स्टैंड के कार्यालय में तमाम कमियां मिलने पर नोडल अधिकारी ने कार्यालय प्रभारी पंकज व अन्य को फटकार लगाई। इनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। नोडल अधिकारी ने कहा कि कार्यालय प्रभारी का यात्रियों के साथ व्यवहार सही नहीं होने की शिकायतें मिली हैं। बस चालक और परिचालकों पर दबाव बनाने की भी शिकायत है। इनकी जांच हो रही है। मौके पर भी उनके कार्यालय में गंदगी व बदबू मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed