फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   burnt due to fire loss of millions in chitrakoot

चित्रकूट : आग से जली गृहस्थी, लाखों का नुकसान

Fri, 09 Oct 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
burnt due to fire loss of millions in chitrakoot
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरधुवा के एक किसान के मकान में शुक्रवार को अचानक आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

किसान इंद्र किशोर त्रिपाठी पुत्र कैलाश प्रसाद ने बताया कि उसके मकान के दूसरी मंजिल में स्थित कच्चे कमरे की रसोई में दूध पकाया जा रहा था। घर की महिलाएं शुक्रवार को खाना बना कर नीचे अपने कमरे में सो रहीं थीं।
तभी लगभग दो बजे बंदरों के एक झुंड ने कमरे में रखे कंड़ों को इधर-उधर फेंक दिया। इससे चूल्हे के पास कंडे पहुुंच जाने से आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पीड़ित किसान ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी, लेकिन वह नहीं पहुंची। आग से गृहस्थी का सामान, दस क्विंटल गेंहू, दो क्विंटल सरसों, दो क्विंटल चना, तीन क्विंटल ज्वार बाजरा जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही वहां पर बक्से में रखे जेवरात, रुपये व कपड़े जल गए। किसान ने बताया कि वह इसी वर्ष लड़की की शादी करना चाहता था। आग से लगभग दस लाख रुपये का उसका नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह गौतम व विवेक कुमार सिंह और लेखपाल ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed