फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Burned woman's death in suspicious circumstances

सदिग्ध हालात में जलकर महिला की मौत

Mon, 18 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Mon, 18 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Burned woman's death in suspicious circumstances
आग - फोटो : अमर उजाला

संदिग्ध हालात में महिला की घर के कमरे में आग से झुलसकर मौत हो गई। जानकारी होते गांव में हड़कंप मच गया। परिजन व पुलिस इसे आत्महत्या बता रहे हैं। चौकी क्षेत्र के रसिन जोगिनपुरवा निवासी सुशीला (30) सोमवार की सुबह घर में खाना बना रही थी।

विज्ञापन


उसका पति ओमप्रकाश उर्फ राममिलन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। ससुर रामदेव ने बताया कि बच्चे बाहर खेल रहे थे, अचानक उसने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इसके थोड़ी देर बाद कमरे से धुआं निकलता देख उन्होंने कमरा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुल पाया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। कुछ युवक कच्चे घर की छत पर जाकर छप्पर हटाकर अंदर पहुंचे। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर चौकी प्रभारी मो. अकरम ने आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता व चौकी प्रभारी ने बताया कि प्र्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है। हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed