फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Burdha river storms, villages break off

बरदहा नदी उफनाई, गांवों का संपर्क टूटा

Sat, 01 Sep 2018 11:22 PM IST
बरदहा नदी उफनाई, गांवों का संपर्क टूटा
बरदहा नदी उफनाई, गांवों का संपर्क टूटा Updated Sat, 01 Sep 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लगातार बारिश से पाठा क्षेत्र की बरदहा नदी में सुबह से उफान जारी रहा। आस पास के छह गांव तक नदी का पानी पहुंच गया जिससे इन गांव का संपर्क टूट गया था। दोपहर बाद जलस्तर सामान्य होने पर सभी ने राहत की सांस ली। हलछठ पर्व होने के कारण नदी किनारे फंसे ग्रामीण जान हथेली पर लेकर नदी पार कर घर पहुंचे। जानकारी होने पर डीएम एसपी ने विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान समेत विभागीय कर्मचारियों से सतर्क रहने को कहा है।
जिले के कई हिस्सों में तीन दिन से रूक रूककर बारिश हो रही है। पाठा के जंगल क्षेत्र में और सीमावर्ती मप्र क्षेत्र में बारिश के कारण मानिकपुर थानाक्षेत्र के बरदहा नदी में ऊफान आया था। शनिवार की सुबह तक यह क्रम जारी रहा। इस कारण नदी किनारे बसे रानीपुर, गिदुरहा, कुबरी, सकरौंहा, चमरौंहा और कल्याणपुर गांव तक पानी पहुंच गया और इनका संपर्क  कट गया। उधर शुक्रवार की रात से नदी कि नारे फंसे आस पास गांव के ग्रामीणों ने हलछठ पर्व के कारण सुबह जब नदी का जलस्तर कुछ स्थिर हुआ तो सब पानी के बीच से ही नदी पार कर गांव पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों व अन्य ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

दोपहर को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा बरदहा नदी व आस पास के गांव का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये कि नदी में बहाव कम हो जाने के बाद इस सड़क को तुरंत बनवा दिया जाय ताकि लोगों का आवागमन न बाधित हो। जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि गांव में राशन व मिट्टी तेल की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उप जिलाधिकारी मानिकपुर को निर्देश दिये कि बाढ़ से प्रभावित गांव के ग्राम प्रधानों व 5-5 व्यक्तियों के मोबाइल नंबर लें। ताकि बाढ़ की स्थिति की सूचना प्राप्त होती रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी से  कहा कि गांवों में पर्याप्त दवा उपलब्ध करायी जाय। ताकि बाढ़ के समय पानी के गंदा हो जाने पर बीमारी की आशंका के मद्दे नजर व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। और क्लोरीन टेबलेट, ओआरएस का घोल वितरित कराया जाय। मच्छर मार दवा का भी छिड़काव कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed