{"_id":"6a2462c990374262a50b1fcd","slug":"bund-restoration-will-increase-irrigation-by-287-hectares-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-132105-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बंधी पुनर्स्थापना से 287 हेक्टेयर सिंचाई बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बंधी पुनर्स्थापना से 287 हेक्टेयर सिंचाई बढ़ेगी
Sat, 06 Jun 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने राजापुर तहसील के पहाड़ी विकास खंड में गढ़ोली बंधी एक के पुनर्स्थापना कार्यों का निरीक्षण किया। यह कार्य सिंचाई विभाग द्वारा गढ़ोली एक, गढ़ोली दो और सुरसेन) पर किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता गौरव सिंह और अवर अभियंता रवि कुमार शर्मा मौजूद रहे। इन बंधियों में मानसून के दौरान जल भंडारण से रबी फसलों के लिए सिंचाई उपलब्ध होगी। इससे 287.20 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। पुनर्स्थापना कार्य पूरा होने पर गढ़ोली, मिर्जापुर, औदहा, रैपुरवा, हकीमपुर और सुरसेन गांवों के किसानों को सिंचाई मिलेगी। पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था होगी। क्षेत्र में भूगर्भ जल स्तर भी बढ़ेगा। पाल ने कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। (संवाद)