फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bulldozer runs on illegal plotting of 88 hundred square meters

Chitrakoot News: 88 सौ वर्ग मीटर की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

Sat, 20 Dec 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 20 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal plotting of 88 hundred square meters
चित्रकूट। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण क्षेत्र अन्तर्गत अमानपुर में बिना ले-आउट स्वीकृत कराए अवैध तरीके से की गई प्लाटिंग पर शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। लगभग 88 सौ वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की गई थी।
विज्ञापन

विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अधिनियम के अन्तर्गत कारोबारी नंदलाल को बिना ले-आउट स्वीकृत कराए प्लाटिंग कराने के मामले में पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था लेकिन कारोबारी ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया था। जिस पर डीएम पुलकित गर्ग ने प्लाटिंग में किए गए कार्य को ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शनिवार को प्राधिकरण सचिव अजय कुमार की अध्यक्षता में टीम मौके पर पहुंची और अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। सचिव ने बताया कि अवैध प्लाटिंग को लेकर कारोबारी को पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था लेकिन कारोबारी ने सही जवाब देना उचित नहीं समझा, जिस पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने अपील किया कि प्राधिकरण क्षेत्र में भवन मानचित्र/ले-आउट स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण कार्य शुरु करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि जिले में हो रही अवैध प्लाटिंग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक चिह्नित 15 कारोबारियों को नोटिस दी जा चुकी है। दो पर कार्रवाई भी हो चुकी है। अन्य पर जल्द ही कार्रवाई होगी। इस मौके पर सीओ नगर अरविंद कुमार वर्मा, प्राधिकरण के सहायक अभियंता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed