फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BSP will give chance to grassroots workers in Panchayat elections

Chitrakoot News: पंचायत चुनाव में जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका देगी बसपा

Tue, 24 Jun 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
BSP will give chance to grassroots workers in Panchayat elections
शिवरामपुर (चित्रकूट)। बसपा ने चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के भैसौंधा सेक्टर के तरांव गांव में बैठक की। इसमें सेक्टर बूथ का गठन करने के साथ कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष अधिवक्ता शिवबाबू वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर असफल है। देश के अधिकतर प्रदेशों की तरह उत्तर प्रदेश में भी हर स्तर पर सरकारी कार्यकलापों के साथ ही विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार और हिस्सेदारी के आरोपों से घिरे हैं। भाजपा सरकार लोगों की गरीबी, बेरोजगारी, दुख-दर्द नहीं दूर कर सकीं हैं और इसका जवाब आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश जनता देगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका देगी।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बल्देव प्रसाद वर्मा, जिला प्रभारी मानसिंह कुशवाहा, कौशलेंद्र कुमार, विधानसभा अध्यक्ष सोनपाल वर्मा, बामसेफ के जिला संयोजक बृजमोहन वर्मा, चैतूराम वर्मा, रोहित सिंह पटेल व मेवालाल वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed