फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bsp ne sbko chukaya

बसपा ने सबको चौंकाया, भाजपा की रणनीति फेल

Mon, 03 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
bsp ne sbko chukaya
चित्रकूट। जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी छुपा रुस्तम साबित हुई है। चुनाव के पहले से लेकर मतदान तक आम जनमानस ने बसपा समर्थित के प्रत्याशियों की सूची को देखकर ऐसा नहीं सोचा था कि प्रथम रुझान में वह सत्तारूढ़ भाजपा के अलावा सपा को भी पीछे छोड़ देगी। कुल 17 सीटों में अभी तक के रुझान में बसपा सबसे ज्यादा सात सीटों पर आगे है। भाजपा ने जो दावा किया था कि सभी 17 सीट पर जीत हासिल करेंगे उसकी हालत कमजोर है।
विज्ञापन

प्रमुख सीट पहाड़ी से चुनाव लड़ रहे संभावित जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव को अपनी सीट जीतने के लिए एडी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। अंतिम समाचार तक वह ढाई सौ वोट से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के दो जिला पंचायत सदस्य रह चुके भदेदू से शिवशंकर सिंह की पत्नी प्रेमा सिंह और हन्ना विनैका से अर्जुन शुक्ला भी संघर्ष में आगे हैं। भाजपा को रैपुरा और ओरा की सीट पर भी चमत्कार होने की उम्मीद है। इस प्रकार महज पांच सीट पर भाजपा बढ़त बनाये है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे का कहना है कि बागी प्रत्याशियों के कारण और प्रत्याशी चयन में कुछ गड़बड़ी होने से स्थिति चिंताजनक बनी है लेकिन यह पार्टी का चुनाव नहीं होता है।
विज्ञापन

उधर बसपा ने अपने छिपे पत्ते पहले नहीं खोले जो अब मतगणना के अंतिम दौर में सामने आ रहे हैं। बरगढ़ से अनिल कुमार जीत हासिल कर प्रमाण पत्र ले चुके हैं। खंडेहा से राजाराम पाल, इटवा से उमाकांत, परसौंजा से जब्बर सिंह, रसिन से जगदीश यादव, सरैंया से मीरा भारती व चुरेह केशरूआ से शिवऔतार त्रिपाठी अपने भाजपा व सपा के प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं। जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने कहा कि बसपा सात सीटों पर जीत हासिल कर लेगी। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के पास भी कुछ हद तक मुस्कराने का मौका है। अकबरपुर सीट से अनुराधा देवी पटेल जीत चुकी हैं। भसौंधा से विमला देवी, भाैंरी से अनीता बघेल और सरधुआ से दयाराम यादव आगे चल रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कहा कि चुनाव के पहले ही उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज यादव समेत कई कार्यकर्ताओं को भाजपाइयों के इशारे पर जेल भेज दिया गया नहीं तो उनकी पार्टी भी सात सीटों पर जरूर जीत हासिल करती। भाजपा से टिकट न मिलने पर मंडौर से बगावत कर निर्दलीय लडे़ विनीत द्विवेदी जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed