{"_id":"615207968ebc3e17554df598","slug":"bsa-suspended-the-headmaster-chitrakoot-news-knp65485043","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने चार दिन पूर्व डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल के कुछ स्कूलों का निरीक्षण कर उनकी रिपोर्ट के आधार पर एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। एक प्रधानाध्यापक समेत सहायक शिक्षकों का वेतन रोकने के भी आदेश दिए हैं।
सोमवार को बीएसए ने बताया कि 23 सितंबर को कर्वी क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बन्धुइन भाग एक व भाग दो का औचक निरीक्षण किया था। प्राथमिक विद्यालय भाग दो के निरीक्षण में परिसर एवं कक्षों में साफ सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। बच्चे भी यूनिफार्म में नहीं थे। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के चलते जलभराव था। शिक्षा की गुणवत्ता स्तर सही नहीं है। इसी आधार पर प्राथमिक विद्यालय बन्धुइन भाग दो में कार्यरत प्रधानाध्यापक राजधर सिंह को निलंबित किया गया है। सहायक अध्यापक शोभा देवी व ऊषा देवी का तत्काल प्रभाव से एक दिन का वेतन रोका गया है।
बीएसए ने बताया कि 25 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय आजाद पुरवा विकासखंड रामनगर का निरीक्षण किया है। प्रधानाध्यापक विभा देवी के उपस्थिति रजिस्टर के कालम में सीएल दर्ज था, किंतु ऑनलाइन अवकाश नहीं था। वह बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित थीं। ऐसे में सात दिन का वेतन रोका गया है।