फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Brothers, including the staple crop of fire ash

आग से प्रधान सहित भाइयों की फसल राख

Mon, 18 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 18 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Brothers, including the staple crop of fire ash
फसल राख - फोटो : अमर उजाला
प्रधान के डेरे में रखी लगभग 35 बीघे की फसल रविवार की सुबह शार्ट सर्किट से लगी आग में राख हो गई। दमकल की दो गाड़ियां पहुंची, आगर पर काबू पाया, मगर तब तक फसल जल चुकी थी।  
विज्ञापन


  सदर ब्लाक के खजुरिहा गांव की प्रधान रजवंती देवी के डेरे में मड़ाई के लिए 35 बीघे गेहूं व अन्य फसल रखी थी। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अचानक थ्रेसर मशीन के पास लगी मोटर में शार्ट सर्किट हुआ। जिसकी चिंगारी से आग लग गई। यह देखकर प्रधान समेत आसपास के परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लपटे बढ़ती देखी इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दो गाड़ियां मौके पर आई,  लेकिन तब तक आग से फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन


प्रधान के पति शंभू यादव ने बताया कि डेरे में लगभग 40 क्विंटल गेंहू भी रखा था और कई क्विंटल फसल मड़ाई के लिए रखी थी। आग से उसकी और उसके पांच भाईयों की फसल जली है। घटना की जानकारी होते ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, तहसीलदार एके सिंह और पहाड़ी थानाध्यक्ष केपी दुबे मौके पर पहुंचे। पीड़ित किसान परिवार को सांत्वना देकर सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि जल्द की कार्रवाई पूरी करके उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्रधान के पति ने बताया कि सूचना के बावजूद लेखपाल तीन घंटे तक मौके पर नहीं आया। जिस पर तहसीलदार ने लेखपाल राज कुमार को बुलाकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed