{"_id":"60ad14f0bb21463d35508a09","slug":"branch-of-tree-falls-on-a-sleeping-employee-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: पेड़ के नीचे मोबाइल देख रहे कर्मचारी पर गिरी पेड़ की डाल, सुबह पति का शव देख चीख उठी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: पेड़ के नीचे मोबाइल देख रहे कर्मचारी पर गिरी पेड़ की डाल, सुबह पति का शव देख चीख उठी पत्नी
Tue, 25 May 2021 08:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 May 2021 08:47 PM IST
सार
नीम के पेड़ के नीचे सो रहे बीआरसी कर्मचारी पर अचानक एक बड़ी डाल टूटकर गिरी जिसमें दबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पति की मौत के बाद बदहवास पत्नी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट के रामनगर में घर के सामने लगे नीम के पेड़ के नीचे सो रहे बीआरसी कर्मचारी पर अचानक एक बड़ी डाल टूटकर गिरी जिसमें दबने से उसकी मौत हो गई। रैपुरा थाना क्षेत्र के धुनुवा गांव निवासी पारस नाथ (45) पुत्र भैरो प्रसाद बीआरसी रामनगर में परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) पद पर कार्यरत था।
उसकी पंचायत मित्र पत्नी मीनादेवी ने बताया कि अक्सर वह घर के सामने लगे नीम के पेड़ के नीचे ही चारपाई में सोते थे। सोमवार की देर शाम को घर से खाना खाने के बाद मोबाइल लेकर वह पेड़ के नीचे सोने गये। कोई आंधी या बारिश नहीं हुई लेकिन अचानक देर रात को पेड़ की डाल टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ी।
ग्रामीण उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी रामनगर लाये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पांच पुत्री व दो पुत्र हैं। मृतक आश्रित पर ही नौकरी मिली थी। इस घटना के बाद उसकी मां रजियादेवी का बुरा हाल है।