{"_id":"663fbd25976411731c056234","slug":"bolero-collides-with-truck-parked-on-highway-12-injured-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106893-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, 12 घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे तीर्थ यात्रियों की बोलेरो हाईवे पर पंचर खड़े बालू लदे ट्रक से टकरा गई। इससे बोलेरो सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने तीन को प्रयागराज रेफर कर दिया।
शनिवार की सुबह छतरपुर मप्र जिले के थाना सटई बतियन नंदगांव गांव के श्रद्धालु बोलेरो से प्रयागराज संगम स्नान के लिए जा रहे थे। घायल संतोष ने बताया कि झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव के पास चालक को झपकी आ जाने से बोलेरो सड़क पर खड़े बालू लदे पंचर ट्रक में पीछे से टकरा गई।
इससे बोलेरो में सवार बतियन नंदगांव निवासी संतोष साहू (45), गोमती देवी (40), भिजनी (60), कट्टू पटेल (35), काशीनाथ पांडेय (40), रतिराम (42), पप्पू (32), सोनू साहू (30), मिजाजी (50) आदि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। सूचना मिलते रैपुरा थाना प्रभारी शैलेंद्र चंद्र पांडेय ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टर ने कट्टू पटेल, रतिराम, काशीनाथ को प्रयागराज रेफर किया है। ट्रक व बोलेरो को पुलिस ने सडक़ किनारे खड़ी कराकर कानूनी कार्रवाई की है।