फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bolero collided with a dumper due to driver dozing off, six dead, five injured

Chitrakoot News: चालक को झपकी आने से बोलेरो डंपर से टकराई, छह की मौत, पांच घायल

Sat, 07 Dec 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bolero collided with a dumper due to driver dozing off, six dead, five injured
त्रकूट। प्रयागराज से अस्थि विसर्जित कर लौट रहे लोगों की बोलेरे झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रैपुरा कस्बे के पास गिट्टी लदे डंपर से टकरा गई। इस हादसे में पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बोलेरो चालक को झपकी आने से हुआ। सूचना पर पहुंचे आला अफसरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के कुंडलिया निवासी जयंती देवी अहिरवार ने बताया कि ससुर कामता का तीन दिन पूर्व निधन हो गया था। परिजन प्रयागराज में उनकी अस्थि विसर्जित कर बोलेरो से लौट रहे थे। लौटते समय शुक्रवार को सुबह लगभग सवा पांच बजे हाईवे पर रैपुरा गांव के पास चालक को झपकी आ गई। इससे बोलेरो सामने से आ रहे गिट्टी लदे डंपर से टकरा गई। बोलेरो में चालक समेत 11 लोग सवार थे। हादसे में छतरपुर के थाना भगवान तहसील बड़ा महलहारा निवासी नन्हे (65) उनके पुत्र हरिराम (45), थाना गुलगंज गांव देवराज निवासी मोहन (42 , थाना बजाना गांव रानीताला निवासी मंगना (86), अर्जना (70) और बोलेरो चालक थाना गुलगंज गांव मऊ खेरा निवासी निसार (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा तहसील बड़ामलहरा थाना भगवान गांव कुंडलिया निवासी कामता के पुत्र जमुना (42), पत्नी फूला (40) पुत्र राज (18) व आकाश (15) और रामस्वरूप (46) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी ,डीआईजी अजय सिंह, डीएम शिवशरणप्पा, एसपी अरुण कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कराया। घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डंपर को थाने के पास खड़ा कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed